फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEERUT: थाने चंद किलोमीटर दूर इस हालत में पड़ी मिली लाश, देखने वालों की कांप गई रूह

Thu, 06 Oct 2022 05:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

थाने से चंद किलोमीटर दूर इस हालत में लाश पड़ी मिली। वहीं लाश को देखने वालों की भी रूह कांप गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सरूरपुर थाने से दो किलोमीटर की दूरी पर सरधना-बिनौली मार्ग किनारे झाड़ियों में एक व्यक्ति का सड़ा गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भूनी चौराहे के निकट सरधना-बिनौली मार्ग स्थित कदम पब्लिक स्कूल के सामने ग्रामीणों को बदबू आनी शुरू हुई। बदबू आने पर झाड़ियों में देखा गया तो एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना थाना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें: Delhi Meerut Rapid: 147 दिन बाद दौड़ेगी देश की पहली रैपिड रेल, दुहाई डिपो में गुजरात से पहुंच चुके हैं दो रैक
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कड़ी मशक्कत कर झाड़ियों से बाहर निकाला। शव गली सड़ी अवस्था में था। देखने पर प्रतीत हो रहा था कि शव आठ से दस दिन पुराना है। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। शव की तलाशी लेने पर भी कुछ नहीं मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात में ही पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

यह भी पढ़ें: Dussehra 2022: श्रवण नक्षत्र के विशेष संयोग में विजयादशमी आज, पूजन के लिए 20 रुपये में मिला एक गन्ना

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें