फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात में कच्चे मकान की छत गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। दो दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते मोहल्ला खेवान में कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे के समय मकान मालकिन घर में नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। छत गिरने से मकान के अंदर रखा सारा सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

मोहल्ला खेवान निवासी कृष्णा देवी पत्नी सत्यप्रकाश एक पुराने कच्चे मकान में अकेली रहती हैं। मकान की छत काफी समय से जर्जर हालत में थी। हादसे की आशंका को देखते हुए कृष्णा देवी प्रतिदिन रात में अपने देवर हजारी प्रसाद के घर सोने चली जाती थीं। रविवार देर रात भी वह देवर के घर चली गईं। इसी दौरान तेज बारिश के कारण उनके मकान की छत गिर गई। सोमवार सुबह वह लौटीं तो पूरा मकान मलबे से भरा पड़ा था। मोहल्ले के लोगों की मदद से मलबा हटाकर सामान बाहर निकाला गया। पीड़िता ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर आर्थिक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें