फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कागजात तैयार कर मकान पर कब्जा करने का आरोप, सीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। समौली गांव निवासी महेंद्र पाल ने अपने रिश्तेदारों पर फर्जी कागजात तैयार कराकर उसके पैतृक मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने पर शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महेंद्र पाल ने बताया कि समौली गांव में उसका पैतृक मकान है। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ गाजियाबाद के चिरंजीव विहार में रहता है। वह त्योहार पर गांव में आते हैं और अपने रिश्तेदारों के साथ त्योहार मनाते हैं। बताया कि उसके रिश्तेदारों ने धोखाधड़ी से फर्जी कागजात तैयार करा लिए और मकान पर कब्जा कर लिया। जानकारी मिलने पर वह पत्नी के साथ गांव पहुंचे और विरोध किया। मकान पर कब्जा करने वाले लोगों ने दोनों के साथ गाली गलौज करते हुए धमकी दी। पीड़ित ने दौराला थाने पर बीती 30 जुलाई को शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। महेंद्र पाल ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। सीओ दौराला प्रकश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी कर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें