फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी आदिल का सच आया सामने, तीन साल पहले ही चला गया था जम्मू

Mon, 10 Jul 2017 08:02 PM IST
डिजिटम टीम/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर से पकड़े गये संदिग्ध आतंकी संदीप शर्मा उर्फ आदिल को लेकर सोमवार सुबह से चल रहे सस्पेंस को यूपी पुलिस ने खत्म कर दिया। जैसा कि सुबह से बताया जा रहा था कि आदिल मुजफ्फरनगर का रहने वाला है तो पुलिस का यह शक सही निकला। मुजफ्फरनगर पुलिस ने इस मामले में जांच पड़ताल की तो पता चला कि संदीप शर्मा तीन साल पहले ही मुजफ्फरनगर छोड़कर जम्मू चला गया था। उसकी मां प्रेमवती न्यू अंकित विहार कॉलोनी में किराए पर रहती हैं। मां घरों में झाड़ू-पोछा कर अपना गुजारा कर रही हैं जबकि उसका भाई प्रवीण शर्मा हरिद्वार में टैक्सी चलाता हैं। घर का पता चलने पर पुलिस ने मां और भाभी रेखा को पूछताछ के लिये हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के आईजी मुनीर खान
यूपी के मुजफ्फरनगर निवासी संदीप शर्मा उर्फ आदिल को आज सुबह जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जम्मू-कश्मीर के आईजी मुनीर खान ने बताया था कि यह लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी है। आईजी ने बताया कि आतंकी को लश्कर के कमांडर बशीर लश्करी से मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया है। संदीप के पिता का नाम राम शर्मा है और वह दो पहचान के साथ रहता है। स्थानीय लोग उसे आदिल के नाम से जानते हैं। वहीं पुलिस ने बताया कि संदीप पर हथियार लूटने और सेना पर हमले के तमाम आरोप हैं। आदिल की गिरफ्तारी के बाद यूपी पुलिस और एटीएस में हड़कंप मचा हुआ है।

आपको बता दें कि संदीप उर्फ आदिल पर तमाम आरोप हैं। जैसे- 1. एसएचओ फिरोज डार की हत्या में भी शामिल था। 2. 3 आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया। 3. हथियार लूटने और आतंकी घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। 4. संदीप उर्फ आदिल की मदद से आतंकियों ने एटीएम लूटे। 5. पहली बार कोई गैर-कश्मीर युवक लश्कर में शामिल हुआ है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें