-पीएम के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ रुद्राभिषेक एवं पूजन कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर शुक्रवार को मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के शास्त्रीनगर स्थित ए-ब्लॉक शिव मंदिर में विशेष पूजन एवं रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर अपनी एक नई पहचान स्थापित की है।
आज भारत का मान-सम्मान और गौरव वैश्विक स्तर पर निरंतर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने देश की सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक आस्था और सनातन मूल्यों को सशक्त करने का ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि एक ओर अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है तो दूसरी ओर काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के माध्यम से देश की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार मिलकर देश के प्राचीन मंदिरों, तीर्थस्थलों एवं धार्मिक स्थलों के संरक्षण और विकास का कार्य कर रही हैं।
पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की प्राचीन परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को सम्मान दिलाने के साथ-साथ भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में स्थापित करने का कार्य किया है। इस अवसर पर डोली गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष सीमा श्रीवास्तव, संजीव शर्मा, पूजा बंसल, डॉ. वकुल रस्तोगी, राखी त्यागी, चेयरमैन गन्ना समिति दीपक राणा, मंडल अध्यक्ष ललित मोरल, अमित शर्मा आदि उपस्थित रहे।
शास्त्रीनगर ए ब्लॉक स्थित शिव मंदिर में प्रधानमंत्री के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरे होने पर रुद्रा
शास्त्रीनगर ए ब्लॉक स्थित शिव मंदिर में प्रधानमंत्री के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरे होने पर रुद्रा
शास्त्रीनगर ए ब्लॉक स्थित शिव मंदिर में प्रधानमंत्री के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरे होने पर रुद्रा