फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: पत्नी से विवाद होने पर पुजारी ने खुद को लगाई आग, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 09 Jan 2021 04:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
आग लगाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक पुजारी ने पत्नी से विवाद होने पर खुद को आग लगा ली। वहीं मकान से धुआं निकलता देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


यह टीपीनगर की नई बस्ती कॉलोनी का मामला है। शुक्रवार को पुजारी ने पत्नी से विवाद होने पर खुद को मकान में बंद कर आग लगा ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया और पुजारी को घर से बाहर निकाला। पुलिस ने पुजारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। बागपत रोड नई बस्ती निवासी दीपक शर्मा अपनी पत्नी रितू के साथ रहते हैं।

यह भी पढ़ें: भैंस की तेरहवीं में जुटा पूरा गांव, इलाके में खूब हो रही चर्चा, तस्वीरों में देखें कैसा था कार्यक्रम
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार दीपक पिछले चार साल से कॉलोनी के ही शिव हरि मंदिर में पुजारी हैं। पुजारी का चार दिन से पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। इसके चलते रितु गुरुवार को अपने मायके चली गई। 
विज्ञापन


बताया गया कि दीपक कई दिनों से पत्नी को फोन पर मनाने का प्रयास कर रहा था। लेकिन पत्नी नहीं मानी तो उसने शुक्रवार को खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। उधर, पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पहले रितू से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें