मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले नगर निगम का अमला सड़क पर उतर गया। सुबह से ही हापुड़ रोड से लेकर बिजली बम्बा बाईपास की तरफ सफाई अभियान चलाया गया। वहीं, लोहियानगर डंपिंग ग्राउंड को संवारने के कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक महीने पहले भी शहर में आये थे। उस समय सीएम योगी ने गंदगी और कूड़ा निस्तारण को लेकर कड़ी नाराजगी जताई थी, लेकिन इसके बाद भी कोई कार्य नहीं किया गया।
वहीं शुक्रवार रात को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सूचना मिलते ही नगर निगम अधिकारी सड़कों पर डटे रहें। डंपिंग ग्राउंड को कवर करने का कार्य शुरू कर दिया गया। इससे एक बात तो साफ हो गई कि सिर्फ अधिकारियों में मुख्यमंत्री का खौफ है।