फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तिनापुर के पांडव टीले से मिले हड़प्पा काल के मृदभांड व हड्डियों के अवशेष

Sat, 12 Sep 2020 10:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
हस्तिनापुर स्थित पांडव टीले में मिले प्राचीन मृदभांड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में हस्तिनापुर स्थित प्राचीन पांडव टीले पर सफाई के दौरान शुक्रवार को कई प्राचीन मृदभांड व हड्डियों के अवशेष मिले।

विज्ञापन


पांडव टीले पर इन दिनों सफाई कार्य किया जा रहा है। पहले भी प्राचीन काल के बर्तन यहां मिले थे। इस बार प्राचीन बर्तनों के अवशेष रघुनाथ महल के समीप से मिले हैं। यहां पर हड़प्पा काल का एक बर्तन भी मिला है। जिसके अंदर से कुछ अलग तरह की मिट्टी प्राप्त हुई है। एक बर्तन में कोयले के अवशेष मिले है।

जानकारों के मुताबिक, यह स्थल हड्डी, मृदभांडों से भरा हुआ है। नेचुरल साइंसेज ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं शोभित विवि के सहायक प्राध्यापक प्रियंक भारती का कहना है कि इस स्थल पर पूर्व में कभी उत्खनन नहीं हुआ है और इस तरह के अवशेष मिलना आश्चर्यजनक है। एक बर्तन तो हड़प्पा काल का है। कहा कि अगर यहां उत्खनन कराया जाए तो कई राज खुल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमन हत्याकांड: हत्यारों की तलाश में लगी 10 टीमें, ताबड़तोड़ दबिश, फिर क्यों नहीं मिला कोई ठोस सुराग

उन्होंने बताया कि टीले से मिले अवशेष हस्तिनापुर कार्यालय के कर्मचारी अरविंद राणा को सौंप दिए है। अरविंद राणा के मुताबिक इसके बारे में अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें