मेरठ जनपद में डाक विभाग ने नगर निगम के खिलाफ देहली गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया गया कि तीन दिन पहले डाकखाने की दीवार धंस गई थी, इसी मामले में यह मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पोस्ट ऑफिस की बिल्डिंग का काफी हिस्सा जमीन में धंसा
घंटाघर के पास पोस्ट ऑफिस की बिल्डिंग का काफी हिस्सा जमीन में धंस गया। दीवारों के साथ पिलर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं, पीडब्ल्यूडी की टीम ने निरीक्षण किया है। पोस्ट ऑफिस की बिल्डिंग को खाली करा दिया गया है। स्थानीय निवासी भूरा, सलीम, निलोफर, हामिद आदि ने बताया कि कुछ मकानों में भी दरारें आ गईं हैं।
लोगों का आरोप है कि पास में अप्सरा सिनेमा बन रहा है, जिसमें बेसमेंट की खुदाई की गई। मिट्टी निकालने के कारण मकानों में दरारें आईं। जिला प्रशासन से इसकी शिकायत की थी।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: भाजपा विधायक राजीव गुंबर के विवादित बोल, कहा- योगी सरकार ने अतीक और अशरफ को ऊपर पहुंचाया
लोगों का कहना था कि छतरी पीर से घंटाघर तक नाले का निर्माण पीडब्ल्यूडी कर रहा है। इसमें सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता एसके सारस्वत ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की टीम ने निरीक्षण किया और राहत कार्य किए। सीमेंट से नींव भरने के साथ ही बल्लियां लगाकर कॉशन दिया गया है। उन्होंने बताया कि नाले पर अवैध निर्माण किए गए हैं। नगर निगम और पीडब्ल्यूडी की ओर से काफी पहले ही अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस जारी किए गए थे।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: भाजपा विधायक राजीव गुंबर के विवादित बोल, कहा- योगी सरकार ने अतीक और अशरफ को ऊपर पहुंचाया