फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिना अनुमति लग रही साप्ताहिक पैंठ को पुलिस ने हटवाया

विज्ञापन
प्राइवेट स्थान पर बिना अनुमति लग रही साप्ताहिक पैंठ को हटवाती पुलिस । (मवाना)
विज्ञापन
चेतावनी दी पैंठ लगाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। बिना अनुमति प्राइवेट स्थान पर रविवार को लगी साप्ताहिक पैंठ को पुलिस क्षेत्राधिकारी के आदेश पर पुलिस ने सख्ती बरतते हुए हटवा दिया। साथ ही बिना अनुमति पैंठ नहीं लगाने की चेतावनी दी।
नगर पालिका द्वारा लगवाई जा रही साप्ताहिक पैंठ का ठेका बीते वर्ष व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों के विरोध के चलते नहीं छोड़ा गया था। नागरिकों का कहना था कि रविवार को लगने वाली साप्ताहिक पैंठ से तहसील रोड व मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनती है। इससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत होती है। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन और नगर पालिका की लापरवाही से जहां तहां अवैध रूप से साप्ताहिक पैंठ लगती रही। साप्ताहिक पैंठ तो बंद नहीं हुई लेकिन नगर पालिका को पैंठ का ठेका नहीं छोड़े जाने से राजस्व की हानि अवश्य हुई है। वहीं अवैध रूप से पैंठ पर चुप्पी से लोग पालिका पर लगातार उंगली उठाते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बीते कुछ माह से बिना स्थानीय पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की अनुमति प्राइवेट स्थान (खेत) में साप्ताहिक पैंठ लगनी शुरु हुई। जिसे दो सप्ताह पूर्व सीओ के आदेश पर पुलिस ने हटवा दिया था। साथ ही चेतावनी भी दी थी। इसके बावजूद रविवार को प्राइवेट स्थान पर पैंठ लगनी जारी रही। रविवार को सुभाष बाजार चौकी प्रभारी पवन कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बिना अनुमति साप्ताहिक पैंठ में लगी दुकानों को हटवाना शुरु कर दिया। इसे लेकर कुछ लोगों की पुलिस से तीखी झड़प भी हुई लेकिन पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए पैंठ में आए दुकानदारों को हटवा दिया। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि साप्ताहिक पैंठ को हटवा दिया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि बिना अनुमति पैंठ लगाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें