फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जैन मंदिर में हुआ भक्तामर विधान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। फूलबाग कॉलोनी स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में भक्तामर विधान कराया गया। पूजन का सौभाग्य सौरभ जैन और वंदना जैन परिवार को प्राप्त हुआ। मंत्री नवीन जैन ने बताया कि संध्याकाल में आदिनाथ भगवान की मूलनायक प्रतिमा के सम्मुख कार्यक्रम हुआ। शास्त्रों के अनुसार इस स्रोत में अपार शक्तियां हैं। इससे मन को शांति और व्यापार में उन्नति मिलती है। अध्यक्ष हेमंत जैन ने 48 संस्कृत श्लोकों का उच्चारण किया। विनोद जैन ने जयकारों के साथ 48 दीपकों को स्वस्तिक के मांडले पर विराजमान कराया। भक्तों ने सामूहिक आरती की। राजेंद्र जैन ने जैन धर्म के सिद्धांतों के बारे में बताया। कार्यक्रम में नवीन, राहुल, मुकेश, जिनेंद्र, विनय, संजय, अतुल, रमेश, पंकज, योगेंद्र, पीयूष रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें