संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपीनगर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दो आरोपियों के कब्जे से .315 बोर के तमंचे और कारतूस बरामद किए, जबकि एक आरोपी के पास से 12 सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ।
सीओ ब्रह्मपुरी राम प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने मलियाना बंबा रोड पर जर्जर कमरे के पास चेकिंग के दौरान रमेश विहार यादव कॉलोनी निवासी राहुल उर्फ कालिया को पकड़ा। उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ।
वहीं, रामलीला ग्राउंड से फुटबॉल चौक जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान सरफराज निवासी गंगा कॉलोनी, बागपत रोड को गिरफ्तार किया। उसके पास से .315 बोर का तमंचा कारतूस मिला। रेलवे लाइन किनारे नई बस्ती क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अंकुश निवासी लल्लापुरा नई बस्ती को 12 सौ ग्राम गांजा समेत पकड़ा। सीओ ने बताया कि तीनों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज करके चालान कर दिया।