मेरठ। भावनपुर पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की एक अपाचे बाइक बरामद की है। उनका एक साथी चोरी की दूसरी बाइक के साथ फरार हो गया।
भावनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित उत्तराखंड कॉलोनी के पास से 20 सितंबर को सराय रोड हनुमान फेस-2 निवासी रवि की अपाचे बाइक चोरी हुई थी। अगले दिन हसनपुर कदीम से टीटू की बाइक भी चोरी हो गई थी। पुलिस ने इन मामलों में प्राथमिकी दर्ज की थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सोमवार को कार्रवाई की गई। पुलिस ने राहुल और इंद्रजीत निवासी मुरलीपुर थाना मुंडाली को गांव जिठौली रोड से अपाचे बाइक के साथ पकड़ा। फरार आरोपी देव उर्फ इंदर चोरी की स्प्लेंडर बाइक लेकर भागा है। सीओ सुधीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।