उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में भोपा थाना क्षेत्र के गांव बिहारगढ़ में बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पहुंची। टीम ने पीर खुशहाल द्वारा वन विभाग की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाया। इस दौरान कार्रवाई का विरोध किया गया लेकिन, अधिकारियों ने जेसीबी चलवाकर कार्रवाई जारी रखी।
एडीएम अमित सिंह और डीएफओ सूरज कुमार बुधवार को भारी पुलिस बल के साथ बिहारगढ़ गांव पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों ने वहां बनाए गए पीर खुशहाल के चिल्ला गाह को ध्वस्त कर जमीन को कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई की। कई दशक पहले पीर खुशहाल ने वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा कर चिल्ला गाह का निर्माण किया था।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें