फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अधिकारियों की बड़ी लापरवाही... पुलिस ने 60 लाख की रकम के साथ कर्मचारियों को रोका और फिर...

Sun, 06 Oct 2019 12:41 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
एसबीआई बैंक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जिले में बैंक अफसरों की लापरवाही रुकने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 20 दिन में दूसरी बार रेलवे रोड पर बैंककर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। शनिवार को रेलवे रोड स्थित एसबीआई की मुख्य ब्रांच से बैंक से बड़ी धनराशि किराये के टाटा-एस में लोड कर प्रकाश चौक स्थित ब्रांच में ले जाई जा रही थी। पुलिस ने ऐनवक्त पर बैंक पहुंचकर उक्त रकम को टाटा-एस से उतरवा दिया। इस मामले में एसएसपी ने बैंक के रीजनल मैनेजर को पत्र लिखकर दोषी बैंककर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है।

विज्ञापन


एसएसपी अभिषेक यादव ने शनिवार दोपहर जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के बैंकों में पहुंचकर एक से दूसरे बैंकों में धनराशि ले जाने वाली कैश वैन की चेकिंग व उसके चालक व अन्य स्टाफ का सत्यापन करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में सिविल लाइंस थाना प्रभारी समयपाल अत्री शहर के रेलवे रोड स्थित एसबीआई मुख्य ब्रांच में पहुंचे तो वहां एक खुली टाटा-एस में 60 लाख रुपये की धनराशि प्रकाश चौक स्थित ब्रांच में ले जाने हेतु लोड कराई जा रही थी। एसओ ने इस बाबत पूछताछ की तो पता चला कि कैश वैन के बजाय धनराशि को एक ट्रांसपोर्ट से किराये पर टाटा-एस लाकर उसके माध्यम से रेलवे रोड मुख्य ब्रांच से प्रकाश चौक ब्रांच में ले जाया जा रहा था। 60 लाख की बड़ी रकम को इस तरह लापरवाही से ले जाते देख एसओ ने तत्काल कैश की आवाजाही रुकवाते हुए टाटा-एस को वहां से लौटा दिया और कैश वैन से ही धनराशि ले जाए जाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: ढाई लाख रुपये गबन करने के मामले में हुई बड़ी कार्रवाई, दो शाखा प्रबंधकों सहित सात बैंककर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन

18 दिन पूर्व खुला छोड़ दिया गया था बैंक

शहर के रेलवे रोड पर ही 18 दिन पूर्व 18 सितंबर की शाम को यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर व अन्य स्टाफ बैंक शाखा का मुख्य गेट ही खुला छोड़कर चले गए थे। देर रात लोगों ने बैंक का गेट खुला देख पुलिस को सूचना दी थी। एसओ समयपाल अत्री ने बैंक मैनेजर को मौके पर बुलाकर गेट बंद कराया था।

एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि 60 लाख रुपये की बड़ी धनराशि को कैश वैन के बजाय किराए की खुली गाड़ी में ले जाया जा रहा था, जो एक गंभीर चूक है। मामले में बैंक के रीजनल मैनेजर को पत्र लिखकर लापरवाह बैंक कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें