ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही पृथ्वी की हालत बेहद खराब है, जिनको खून की उल्टी आने के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों की मानें तो गांव में सैकड़ों लोग बुखार से ग्रसित हैं, जिनको राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।
उधर, रामपुर मनिहारान के गांव लंढौरा गुर्जर में भी शुक्रवार की रात जुल्फान अली की बुखार से मौत हो गई। जुल्फान के भाई सफदर अली ने बताया कि जुल्फान को तीन अक्तूबर को बुखार आया था, जिसे गंभीर हालत में शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार को डॉक्टर ने रेफर कर दिया। देहरादून ले जाते समय सुंदरपुर के पास जुल्फान ने दम तोड़ दिया। इसी गांव में 20 दिन पहले मुर्सलीन की मौत भी बुखार से हो चुकी है। सफदर की मानें तो गांव की आबादी पांच हजार से अधिक है, जिनमें से करीब आधे लोग बुखार से ग्रसित हैं। किसी-किसी परिवार के सभी सदस्य बुखार की चपेट में हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/