फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक : दिनेश खटीक

विज्ञापन
गांव मवाना खुर्द में तिरंगा रैली निकालते हुए। तिरंगा रैली में शामिल राज्यमंत्री दिनेश खटीक व जि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। गांव मवाना खुर्द में भाजपा मवाना पश्चिमी मंडल की ओर से राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम के जज्बे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है।
अजय त्यागी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला महामंत्री समीर चौहान ने कार्यक्रम संयोजक की भूमिका निभाई। जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि यह यात्रा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देती है। उन्होंने सभी से राष्ट्रध्वज का सम्मान करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित व आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा की भावना के साथ आने वाली पीढ़ी को देश के प्रति समर्पण का संदेश देने की बात कही। विवेक शर्मा सहित पश्चिमी मंडल के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरबीर सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. योगेश प्रधान, विवेक शर्मा, कंवरपाल, सौरभ शर्मा, नरेंद्र चौधरी, सतीश त्यागी, राजेंद्र, राज किशोर, सुशील चौहान, संजय प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें