फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मंगल पांडे नगर के सीजी टावर में अचानक नीचे गिरी लिफ्ट, बीच में अटकी; बड़ा हादसा टला

Wed, 12 Aug 2026 01:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मंगल पांडे नगर स्थित सीजी टावर में लिफ्ट अचानक नीचे गिरकर बीच में अटक गई। घटना में बड़ा हादसा होने से टल गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
मेरठ में लिफ्ट गिरने से हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित मंगल पांडे नगर के सीजी टावर में लिफ्ट अचानक नीचे गिरने के बाद बीच में अटक गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि लिफ्ट के बीच में अटकने से बड़ा हादसा होने से टल गया।

अचानक नीचे गिरी लिफ्ट, बीच में अटकी

विज्ञापन

मंगल पांडे नगर स्थित सीजी टावर में लगी लिफ्ट अचानक नीचे की ओर गिर गई। बताया जा रहा है कि लिफ्ट बीच में ही अटक गई। घटना के बाद टावर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें: मेरठ सेंट्रल मार्केट मामला: सुप्रीम कोर्ट से व्यापारियों को राहत नहीं, ध्वस्तीकरण के आदेश बरकरार

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

विज्ञापन

लिफ्ट के गिरने की सूचना मिलते ही मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

चार मंजिला बताया जा रहा सीजी टावर

विज्ञापन

स्थानीय जानकारी के अनुसार सीजी टावर चार मंजिला है। टावर गजेंद्र शर्मा का बताया जा रहा है। लिफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण घटना हुई या किसी अन्य वजह से लिफ्ट नीचे गिरी, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें