फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sajid Murder Case: अब हत्यारों ने परिजनों को भेजी चिट्ठी, बताए गए पते पर मिली लाश, परिवार में दहशत

Fri, 01 Jul 2022 12:16 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

साजिद की हत्या के बाद अब परिजनों को चिट्ठी भेजी गई है। चिट्ठी में लिखे पते पर ही साजिद की लाश मिली। उधर, चिट्ठी और हत्यारों के फोन आने से परिवार में दहशत है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परीक्षितगढ़ में वेल्डर साजिद की हत्या के पांचवें दिन गुरुवार को हत्यारों ने उनके घर चिट्ठी भेजी। चिट्ठी में लिखे पते पर परिजन पुलिस के साथ पहुंचे, जहां पर साजिद का शव मिला। पुलिस का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। जहरीले पदार्थ से मौत के अंदेशे में बिसरा सुरक्षित रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को सुपुर्द-ए-खाक करा दिया गया।

विज्ञापन

 
किठौर थाना क्षेत्र के ललियाना गांव निवासी साजिद (44) पुत्र जमशेद की परीक्षितगढ़ कस्बे में मवाना अड्डे पर वेल्डिंग की दुकान है। 26 जून की शाम को साजिद दुकान के घर नहीं पहुंचे। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन साजिद का पता नहीं चला। 29 जून को परिजनों ने परीक्षितगढ़ थाने में तहरीर दी और अपहरण का अंदेशा जताकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

गुरुवार सुबह सात बजे साजिद के घर एक चिट्ठी पहुंची। चिठ्ठी में लिखा था कि साजिद अब इस दुनिया में नहीं है। मध्य गंगनहर पटरी पर अहमदपुरी के पास से राधना की तरफ कैली पुल से आगे उसके कपड़े पड़े हैं। शव पेड़ के नीचे मिलेगा। चिट्ठी साजिद के बेटे जुनैद ने पढ़ी और परिजनों को इसके बारे में बताया।
विज्ञापन


इसके बाद परिजन परीक्षितगढ़ पुलिस के साथ चिट्ठी पर लिखे पते पर पहुंच गए। वहां साजिद का शव मिला, जो करीब चार दिन पुराना लग रहा था। पुलिस मान रही है कि 26 जून को ही साजिद की हत्या कर दी गई थी। अनैतिक संबंध के चलते हत्या होने की भी चर्चा है। साजिद की पत्नी की पांच साल पहले मौत हो चुकी थी। उसके तीन बेटे और एक बेटी है। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी है।

यह भी पढ़ें: Udaipur Murder: उदयपुर की घटना को लेकर आतिशबाजी करने वाले पिता-पुत्र भेजे जेल, नोएडा पुलिस ने भी एक आरोपी दबोचा

विज्ञापन

धमकी भरे फोन से साजिद के परिवार में दहशत
अपहरण कर वेल्डर साजिद की हत्या के बाद हत्यारों ने चिट्ठी भेजने के साथ-साथ परिवारवालों को धमकी भरा फोन भी किया था। इससे परिवार दहशत में है। साजिद की हत्या के बाद उसके बेटों को भी खतरे का अंदेशा है। पुलिस ने धमकी देने वाले मोबाइल नंबर की पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि अनैतिक संबंधों के चलते साजिद की हत्या हुई है। पुलिस साजिद के मोबाइल की भी सीडीआर निकाल रही है। एक महिला का नाम जांच में आया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर सकती है।

पांच दिन पहले ही हुई थी हत्या
शव को देखने से लगता है कि साजिद की हत्या पांच दिन पहले हो गई होगी। अपहरण के बाद ही उसको मारा गया है। अंदेशा है कि खाने में साजिद को जहरीला पदार्थ दिया गया। उसके शरीर पर चोट के निशान भी बताए गए। शायद आरोपियों ने साजिद के साथ मारपीट भी की हो। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हत्या घटनास्थल पर हुई या फिर शव वहां फेंका गया है।

फॉरेंसिक रिपोर्ट से होगी मौत की पुष्टि
पुलिस ने साजिद का बिसरा सुरक्षित रख दिया है। इसे जांच के लिए निवाड़ी लैब भेजा जाएगा। वहां से रिपोर्ट आने के बाद साजिद की मौत का कारण स्पष्ट होगा। हालांकि पुलिस ने साजिद की मौत के मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें