मेरठ जनपद के सरधना में कांवड़ यात्रा के दौरान बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात हो जाने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि जगह-जगह फोर्स लगी हुई है, मंदिर के आसपास भी फोर्स थी। फिर भी मासूम के साथ ऐसा हो गया। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ गए हैं। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, पुलिस आरोपी को किसी तरह थाने ले आई और बृहस्पतिवार को पीड़िता के मामा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सरधना शिव प्रताप सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी को हिरासत लेकर पूछताछ की जा रही है।