फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू अपडेट: कैंपस आने का झंझट खत्म, घर पहुंचीं ढाई लाख की डिग्री, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Wed, 31 Mar 2021 10:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
सीसीएसयू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबद्ध कॉलेजों में प्राइवेट और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों के छात्र-छात्राओं की 2017 और 2019 की ढाई लाख डिग्रियां कोरियर से घर पहुंच गई हैं। 2018 की डिग्री भी डाटा मिलते ही भेजी जानी शुरू हो जाएंगी। रेग्युलर छात्रों की तीनों साल की डिग्री भी कॉलेजों में भेजी जा चुकी हैं। बीएड और एलएलबी की डिग्री के लिए विवि की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन


सीसीएसयू के कॉलेजों में हर साल डेढ़ लाख के करीब छात्र-छात्राओं को डिग्री मिलती है। प्राइवेट की डिग्री में सबसे बड़ी समस्या आ रही थी। कॉलेजों में डिग्री भेजी गई, लेकिन छात्र वहां लेने नहीं आते थे, जिसके बाद कॉलेज से सभी डिग्री वापस कैंपस में आ जाती थीं। इसको देखते हुए कुलपति प्रो. एनके तनेेजा ने नई पहल शुरू कराई। इस बार से प्राइवेट और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों की डिग्री कोरियर से छात्र-छात्राओं के घर पर पहुंचाई जा रही हैं। बीए-बीएससी-बीकॉम और एमए, एमएससी-एमकॉम रेगुलर की डिग्री एडेड कॉलेजों में भेज दी गई हैं। छात्र-छात्राएं कॉलेजों से 2017, 18, 19 की डिग्री ले सकते हैं। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों की रेगुलर कोर्सों की डिग्री भी कोरियर से घर भेजी जा रही हैं।

2018 की भी जल्द पहुंचेगी घर
प्राइवेट कोर्सों की वर्ष 2018 की डिग्री प्रिंट होकर विवि में आ चुकी हैं। छात्र-छात्राओं का डाटा नहीं मिलने के कारण इन्हें अभी नहीं भेजा जा सका है। कंपनी से डाटा मांगा गया है, ताकि इनको भी कोरियर से भिजवाया जा सके। बीएड और एलएलबी की डिग्री विवि की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करके मंगाई जा सकती है। दरअसल, ये कोर्स सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में ज्यादा है। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में डिग्री देने के लिए शुल्क लिए जाने की शिकायतें आती थीं, जिसके बाद विवि प्रशासन ने दोनों कोर्स की डिग्री को कोरियर से घर भिजवाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं को फोन कर की जा रही जानकारी
रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि छात्र-छात्राओं को फोन कर डिग्री पहुंचने की जानकारी भी की जा रही है। ऐसा पहली बार हुआ है जब कई वर्षों का बैकलॉग खत्म हो गया है। अब सिर्फ पुरानी डिग्री लेने के लिए ही छात्र-छात्राओं को आवेदन करना होगा। छात्र-छात्राएं कैंपस नहीं आकर सीसीएसयू की वेबसाइट www.ccsu.ac.in पर डिग्री, मार्कशीट, प्रोविजनल सर्टिफिकेट और माइग्रेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें