फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 35 उम्मीदवारों ने लिए नामांकन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ कॉलेज चुनाव :
विज्ञापन

पहले दिन 35 उम्मीदवारों ने लिए नामांकन पत्र
मेरठ। मेरठ कॉलेज में 18 अप्रैल को होने वाले प्रबंध समिति के चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन पत्र लिए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष और सह सचिव पद के लिए दो-दो नामांकन पत्र लिए गए हैं। कार्यकारिणी के 21 सदस्यों के लिए 27 नामांकन पत्र लिए गए हैं।
मेरठ कॉलेज प्रबंध समिति के चुनाव में शहर के दिग्गज आमने-सामने हैं। सेठ दयानंद गुप्ता, अरविंद नाथ सेठ और डॉ. रामकुमार गुप्ता ग्रुप से अध्यक्ष पद के लिए उपन्यासकार सुरेश चंद जैन रितुराज तथा सचिव पद के लिए चिकित्सक डॉ. ओमप्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष पद के लिए एमके गुप्ता एवं अतिरिक्त सचिव पद पर मनीष प्रताप मैदान में हैं। दूसरी तरफ फ्रेंड्स ऑफ मेरठ कॉलेज की तरफ से अध्यक्ष पद के लिए अनिल गुप्ता, सचिव के लिए विवेक जैन, उपाध्यक्ष पद पर मोहित जैन और अतिरिक्त सचिव पद पर केशव बंधु चुनाव लड़ रहे हैं। एक अप्रैल तक नामांकन पत्र लेने और दो अप्रैल तक जमा किए जा सकते हैं। तीन अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। पांच और छह अप्रैल को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। सात अप्रैल को प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। 18 अप्रैल को मतदान होगा, इसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित होगा। चुनाव में 1422 सदस्य मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
भवन पर गलत ढंग से पत्थर लगाने की शिकायत
फ्रेंड्स ऑफ मेरठ कॉलेज की ओर से अरुण कुमार रस्तोगी ने चुनाव अधिकारी प्राचार्य से शिकायत करते हुए कहा कि कॉलेज में बीकॉम, एलएलबी सेल्फ फाइनेंस कोर्स के लिए भवन निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण पूरा होने से पहले ही वर्तमान कार्यकारणी अध्यक्ष डॉ. रामकुमार गुप्ता के नाम का उद्घाटन पत्थर लगवा दिया गया है, जो आचार संहिता का उल्लंघन है। प्राचार्य डॉ. युद्घवीर सिंह का कहना है कि 11 फरवरी को उद्घाटन हो चुका है। जो पत्थर लगा है, वह पुराना है। आचार संहिता का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है। डॉ. रामकुमार गुप्ता चुनाव में प्रत्याशी भी नहीं हैं।
--------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें