फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुर्जर समाज संगठित होकर लड़े : डॉ. सोमेंद्र

विज्ञापन
मेरठ-----लावड़ के मिठेपुर गाव मिहिर भोज की जंयती पर आयोजित गोष्ठी मे मंचासीन अतिथि विधायक डा सोमेन? - फोटो : LAWARD
विज्ञापन
गुर्जर समाज संगठित होकर लड़े : डॉ. सोमेंद्र
विज्ञापन

लावड़। अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के तत्वाधान में मिठेपुर गांव में गुर्जर सम्राट मिहिर भोज महान की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने गुर्जर समाज के इतिहास को लेकर विचार रखे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा से दक्षिण विधायक डा. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि सम्राट मिहिर भोज ने भारत वर्ष की रक्षा की और उनकी 36 लाख की विशाल सेना थी। सेना में 36 बिरादरियों के लोग शामिल थे। उन्होंने गुर्जर समाज को संगठित होने और एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष रिंकू गुर्जर ने कहा कि मिहिर भोज की जयंती को गुर्जर समाज को त्यौहार के रुप में मनाना चाहिए। गुड्डू गुर्जर ने कि सम्राट मिहिर ने मुरैरा में 200 मंदिरों का निर्माण किया था। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक गुर्जर, बागपत ब्लाक प्रमुख सुभाष गुर्जर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भारतवीर गुर्जर, मुकेश चरला आदि ने विचार रखे। संचालन इतिहासकार कृष्णपाल चपराना ने किया। इस दौरान डा. कृष्णपाल, सुमित, भारतवीर, अभिषेक गुर्जर, रणबीर सिंह, यशवीर सिंह, कर्मवीर विकल, संतकुमार भारती, पदमेंद्र सिंह, प्रवेश गुमी, अजयवीर सिंह, अनुज कसाना, विपिन पांचली, नीटू, अनुज कसाना, अनिल प्रधान, विपिन पांचली, धनबीर सिंह, सौरभ गुर्जर, आजाद, मनीष, अश्वनी, सिद्धार्थ, भूपेंद्र, राजपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, दिमाग सिंह व मंगेश कुमार आदि मौजूद रहे।
-----------
राजा मिहिर जयंती पर गुर्जर युवाओं की शिक्षा पर ध्यान देने की बात उठी
परीक्षितगढ़। नगर के भावना फार्म हाउस में गुर्जर सम्राट मिहिर भोज जयंती के अवसर पर गोष्ठी हुई। लोगों ने सम्राट मिहिर भोज के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर ने कहा कि गुर्जर सम्राट मिहिर ने उत्तरी भारत सहित बर्मा, अफगानिस्तान एवं अन्य देशों में भी सालों तक राज किया था। कहा कि गुर्जर समाज शिक्षा पर ध्यान दे। जिससे समाज की तरक्की हो सके। पूर्व मंत्री लखीराम नागर ने कहा कि राजा मिहिर भोज ने देश की सेवा कर सर्वसमाज का सम्मान दिया था। नगर पंचायत चेयरमैन अमित मोहन टीपू ने नगर के आसिफाबाद तिराहे पर धनसिंह कोतवाल की मूर्ति स्थापित व नगर के मवी बस स्टैंड पर राजा नैन सिंह सामुदायिक भवन बनवाने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विपत सिंह ने और संचालन नरेंद्र गुर्जर ने किया। आयोजन कुंवरपाल प्रधान, मोहित प्रधान, संगीत गुर्जर, अंकित गुर्जर, नितिन प्रधान, राहुल दयालपुर, सतीश मावी ने अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर स्वाति चौधरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सरजीत सिंह, गन्ना चेयरमैन विनोद भाटी, पूर्व गन्ना चेयरमैन तितकराम गुर्जर, उदयवीर सिंह, विनय प्रधान, गुड्डू बली, राजीव इंद्रराज, ब्लॉक प्रमुख केपी खुंटी, गुल्लू पधान, मदन गुर्जर, रोहित, बिजेंद्र, डॉ. सुबोध, राहुल व लोकेश धामा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
गुर्जर समाज का इतिहास गौरवमयी
मवाना । सम्राट मिहिर भोज जयंती पर गार्डन सिटी मंडप में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री लखीराम नागर, मुखिया गुर्जर, सपा नेता अतुल प्रधान, पूर्व ब्लाक प्रमुख अमरपाल सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रेम सिंह, पूर्व चेयरमैन तिलकराम गुर्जर, विनय प्रधान आदि ने अपने संबोधन में राजा मिहिर भोज के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि गुर्जर समाज का इतिहास गौरवमयी रहा है। युवा वर्ग से शिक्षित होने का आह्वान किया। कार्यक्रम का आयोजन सुबोध गुर्जर, अमित राणा, रजत मावी, रोबिन राणा, अंकित अधाना, विपिन सकौती, संदीप मावी, रजनीश प्रधान, कपिल भड़ाना आदि ने किया। संचालन मा. विपत सिंह ने किया। इस मौके पर मोनू पंवार, सरजीत सिंह, रघुराम, भारतवीर, विपिन भाटी, मनोज बुटार, पंकज, आदेश, प्रवीण आदि सहित कई गांवों से समाज के लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें