फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंहदी रचाए बैठी रही दुल्हन, मंडप में दूल्हे ने किया शादी से इंकार

Thu, 08 Feb 2018 09:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
विवाह समारोह से शादी छोड़ उठा दुल्हा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत चल रहे सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उस समय हंगामा हो गया, जब एक दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन के मूकबधिर होने पर दूल्हा मंडप से खड़ा हो गया। अधिकारियों के समझाने के बाद भी दूल्हा नहीं माना। इसके बाद दूल्हे पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित गांव चुनहैटी के एक सभागार में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रशासन 110 जोड़ों का विवाह करा रहा था। कार्यक्रम में मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी पीके पांडेय, एसएसपी बबलू कुमार और मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन सहित तमाम अधिकारी मौजूद थे। विवाह समारोह के दौरान फतेहपुर निवासी नवीन त्यागी ने दुल्हन के मूकबधिर होने पर शादी से इंकार कर दिया। नारी निकेतन फतेहपुर से आई दुल्हन हाथों में मेंहदी लगाए बैठी रही और दूल्हा मंडप से खड़ा हो गया। अधिकारियों ने दूल्हे को समझाने का प्रयास किया। मगर, वह शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ। नवीन ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने उसे गुमराह किया और कागजों पर उससे हस्ताक्षर करा लिए। उसे पहले नहीं बताया गया था कि जिस युवती से उसकी शादी कराई जा रही वह मूकबधिर है। दूल्हे के शादी से इंकार करने पर कार्यक्रम में व्यवधान पड़ गया। बाद में अन्य जोड़ों की शादी कराई गई। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि नवीन त्यागी को पहले ही बता दिया गया था कि दुल्हन मूक-बधिर है। उधर, मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन ने जिला अल्पसंख्यक अधिकारी को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें