फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गोस्वामी समाज को सत्ता और संगठन में प्रतिनिधित्व दे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोस्वामी समाज संघर्ष समिति ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। गोस्वामी समाज संघर्ष समिति ( जीएस-3 ) ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजकर समाज को सत्ता और संगठन में उचित एवं सम्मानजनक प्रतिनिधित्व देने की मांग की।
समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीवान गिरि गोस्वामी ने कहा कि गोस्वामी समाज उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में व्यापक रूप से निवास करता है और भारतीय जनता पार्टी के प्रति समर्पित रहा है। इसके बावजूद वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाज के केवल दो विधायक राकेश गोस्वामी ( महोबा ) और अमनमणि ( लखीमपुर ) हैं।
विज्ञापन

समिति ने राज्यसभा अथवा विधान परिषद में समाज के योग्य व्यक्ति को मनोनीत करने, उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में स्थान देने और विभिन्न बोर्डों, निगमों व आयोगों में नियुक्तियां करने की मांग की। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश और राष्ट्रीय संगठन में प्रतिनिधित्व तथा आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पर्याप्त टिकट देने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

इस अवसर पर संस्थापक एवं केंद्रीय संयोजक सुभाष गोस्वामी एडवोकेट, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बालकृष्ण गोस्वामी एडवोकेट, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नानक चंद गिरि गोस्वामी, राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ कृष्ण गिरि गोस्वामी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष तीसा गिरि, मंडल अध्यक्ष रवि गिरि गोस्वामी, इतिहासकार डॉ. किरण सिंह रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें