फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से गई युवती पहुंची थाने, बोली- मैने तो शादी कर ली

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मोहल्ला मुन्नालाल निवासी युवती दो दिन पहले घर से चली गई थी। शादी कर पति के परिवार की महिलाओं के साथ थाने पहुंची और पति के साथ जाने की इच्छा जताई। इसके बाद पुलिस ने पति के परिवार की महिलाओं के साथ भेज दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला मुन्नालाल निवासी युवती दो दिन पहले घर से लापता हो गई थी। इसके संबंध में युवती के परिजनों ने गुमशुदगी की तहरीर दी थी। बुधवार को युवती के परिजनों ने युवक को नामजद करते हुए तहरीर दी थी। युवक गांव जंगेठी निवासी है। बुधवार की रात पुलिस ने जंगेठी में दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। बृहस्पतिवार को युवती पति (प्रेमी) के परिवार की महिलाओं के साथ मवाना थाने पहुंची। युवती ने बताया कि उसने आर्य समाज मंदिर ग्रेटर नोएडा में प्रेमी के साथ शादी कर ली है। वह अब पति के साथ ही रहना चाहती है। पुलिस ने युवती के परिजनों को थाने बुलाया। परिजनों ने युवती को काफी मनाने का प्रयास किया, लेकिन युवती ने परिजनों के साथ जाने से साफ इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने युवती की इच्छा पर उसे उसके पति के परिवार की महिलाओं के साथ भेज दिया। युवती ने बताया कि दो साल से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। मोहल्ला मुन्नालाल में ही उसके पति (प्रेमी) की बहन रहती है, जिसके यहां उसका आना-जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें