प्रेमी के पक्ष में बयान देने के बाद युवती को सुरक्षा में लेकर जाती पुलिस।
- फोटो : MAWANA
मवाना(मेरठ)। बहसूमा थाना पुलिस ने मंगलवार को युवती और उसके प्रेमी को कोर्ट में पेश किया। यहां युवती ने प्रेमी के पक्ष में बयान दिया और उसके साथ जाने की बात कही। इसके बाद युवती के प्रेमी के साथ भेज दिया।
एक माह पहले रामराज निवासी युवती पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ फरार हो गई थी। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी। इस संबंध में युवती के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक सप्ताह पहले पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी को पकड़ लिया था। युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। मंगलवार को बहसूमा थाना पुलिस दोनों को बयान के लिए मवाना स्थित न्यायालय लेकर पहुंची। युवती के प्रेमी के पक्ष में बयान देने के डर से युवती को पुलिस से छुड़ाने के लिए छीनाझपटी भी की। सूचना पर मवाना थाना पुलिस भी पहुंच गई। न्यायालय में युवती ने प्रेमी के साथ जाने की बात कही। इसके बाद न्यायालय ने दोनों को साथ रहने की अनुमति दे दी। बहसूमा पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई। इस संबंध में थाना प्रभारी शिवदत्त ने बताया कि युवती ने प्रेमी के साथ रहने का बयान दिया। जिसके बाद युवती को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया गया।