एक युवती की शादी संपन्न कराने के लिए परिजनों को पुलिस की मदद लेनी पड़ गई। युवती का कथित प्रेमी शादी समारोह में विघ्न डालना चाहता था, जिसकी भनक लगने पर युवती के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को थाने में बैठाए रखा और तभी छोड़ा, जब युवती की शादी संपन्न हो गई।
यह मामला शामली जनपद में थानाभवन क्षेत्र के एक गांव का है। गांव के एक युवक का दूसरी बिरादरी की युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक और युवती शादी करने की जिद पर अड़े थे। दोनों को परिवार वाले समझा रहे थे। उधर, प्रेमिका की ओर से कई बार अधिकारियों को शिकायत कर परिजनों पर जबरदस्ती शादी कराने के प्रयास का आरोप भी लगाया था। युवती भी अपने प्रेमी के साथ ही शादी करना चाहती थी जबकि दोनों के परिजन यह नहीं चाहते थे। इसी बीच परिजनों ने युवती की शादी दूसरे युवक के साथ तय कर दी। शादी समारोह सोमवार को था। इससे पहले युवती के परिजन थाने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी को शिकायत करते हुए युवक पर शादी में व्यवधान डालने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने युवक को थाने में बैठा लिया, शाम को शादी संपन्न होने के बाद पुलिस ने युवक को घर भेज दिया।
यह भी पढ़ें: थाने में सजा मंडप, प्रेमी युगल ने लिए सात फेरे, दरोगा जी ने दिया आशीर्वाद, देखें फोटो
थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि गांव में एक लड़की की शादी थी। उनके परिजनों ने गांव के एक युवक पर शादी में दिक्कत पैदा करने का आरोप लगाया था। इसके चलते युवक को थाने पर लाया गया था, बाद में छोड़ दिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/