फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र निवासी एक युवती का आरोप है कि चार युवकों ने तीन दिन उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे धमकी देकर चलता कर दिया। पीड़ित बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंची और शिकायत की। इस पर पुलिस पीड़ित को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा निवासी एक युवती बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंची। उसने बताया कि वह तीन दिन पूर्व अपने रिश्तेदार के साथ कंकरखेड़ा से सरधना की ओर आ रही थी। रास्ते में चारों युवकों ने उसे जबरन रोककर नानू गंगनहर पुल के समीप जंगल में दुष्कर्म किया। पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, युवती को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार मलिक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। युवती अपने मौसेरे के भाई के साथ घर से आई थी। हालांकि पीड़ित की तरफ से अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें