फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के दखल के बाद हुआ भाजपा नेता के पिता का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के दखल के बाद हुआ भाजपा नेता के पिता का अंतिम संस्कार
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना संक्रमण का खौफ शुक्रवार को सूरजकुंड श्माशान घाट पर भी दिखा। आचार्यों ने भाजपा नेता राकेश शर्मा का अंतिम संस्कार कराने से इनकार कर दिया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने जैसे-तैसे मामला संभाला। इसके बाद अंत्येष्टि हो सकी। दो आचार्य दूर खड़े होकर निर्देश देते रहे। मृतक के दोनों पुत्र कोरोना पाजिटिव होने पर छोटे भाई ने मुखाग्नि दी।
राकेश शर्मा का बृहस्पतिवार रात 9.45 बजे के करीब इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। मंगलवार को उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। सूरजकुंड स्थित शव दाह गृह कार्यालय प्रभारी कपिल पटेल के अनुसार पुलिस ने सुबह सूचित कर दिया था। बताया था कि दोपहर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस पर भाटवाड़ा निवासी आचार्य रवि शर्मा और निशांत शर्मा ने अंतिम संस्कार कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद श्री गंगा मोटर कमेटी के सचिव दिनेश जैन को सूचना दी गई। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार कराने से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसी बीच एंबुलेंस शव वहां पहुंचा। आचार्यों के विरोध के चलते मृतक के छोटे भाई आदेश और साले संजीव आदि ने एंबुलेंस से शव को उतारा। आदेश एवं संजीव ने खुद चिता के लिए लकड़ी लगाई। आदेश ने कपाल क्रिया और अन्य क्रियाओं को पूर्ण किया। आचार्यों ने दूर खड़े होकर मंत्रोच्चार किए।
विज्ञापन

उचित चिकित्सा सुविधा नहीं दी गई
राकेश शर्मा का शव देख भाई आदेश और साले संजीव की आंखें भर आईं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में राकेश शर्मा को उचित चिकित्सा सुविधा नहीं दी गई। वहीं, आचार्यों से भी कहा कि आप लोग इस कठिन समय में कैसे पीछे हट सकते हैं।
आचार्यों को मिले पीपीई किट
शव दाह गृह में मौजूद आचार्य रवि शर्मा और निशांत शर्मा ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव का अंतिम संस्कार कराने के लिए डॉक्टरों की भांति उन्हें भी पीपीई किट दी जानी चाहिए। सुरक्षा संबंधी अन्य उपाय भी उपलब्ध कराए जाएं।
दो घंटे नहीं हुआ कोई अन्य संस्कार
कोरोना पॉजिटिव के अंतिम संस्कार के लगभग दो घंटे की अवधि में शव दाह गृह में किसी को आने की अनुमति नहीं दी गई। इस बीच वहां अन्य दो शव लेकर शहर के विभिन्न स्थानों से लोग पहुंचे। उन्हें दो घंटे बाद अंदर जाने की अनुमति मिली।
अंतिम संस्कार में इंफेक्शन का खतरा नहीं
बॉडी थ्री लेयर पैक होती है। ऐसे में किसी भी प्रकार के इंफेक्शन का खतरा नहीं रहता है। इसके बाद परिजन अपने अनुसार अंतिम संस्कार कराते हैं। -डॉ. आरसी गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन

अंतिम संस्कार पर प्रतिबंध नहीं
गंगा मोटर कमेटी, सूरजकुंड के सचिव दिनेश जैन का कहना है कि अंतिम संस्कार करने पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता है। हालांकि प्रशासन को कमेटी को पूर्व में अवगत कराना चाहिए। कमेटी शव दाह गृह में पीपीई किट उपलब्ध कराएगी। इतना ही नहीं नियमित रूप से सैनिटाइज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें