फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक संगठनों ने खिलाया गरीबों को खाना, 30 हजार भूखों को बांट रहे भोजन

Fri, 24 Apr 2020 10:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शनिवार को विभिन्न बस्तियों में गरीबों के घरों तक खाना पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंदों को राशन भी वितरित किया। इस कार्य में पुलिस ने लोगों का साथ दिया। उन्होंने लोगों से घर से बहार नहीं निकलने की अपील की है।
विज्ञापन


नवल विहार कालोनीवासियों ने 200 पैकेट टीपी नगर थाने के इंस्पेक्टर सुनील कुमार को दिए। ये भोजन पुलिस द्वारा जरूरतमंद लोगों को बांटा जाएगा। इस दौरान डीके शर्मा, मुकेश मित्तल, राजीव सिंघाल व नरेश गर्ग आदि मौजूद रहे। वहीं डॉ. गीतांजलि बेंद्रे ने भी शीलकुंज में काम करने वाले श्रमिक परिवारों को आटा, दाल, चावल, तेल, मिर्च, हल्दी और नमक जैसे आवश्यक सामान वितरित किए। सक्षम सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष रितेश वर्मा ने टीम के साथ परतापुर तिराहा, शॉप्रिक्स मॉल कबाड़ी बाजार, घंटाघर, शारदा रोड, बागपत अड्डे पर जानवरों को रस्क, चने, ब्रेड, बिस्कुट, रोटियां जानवरों को खिलाई। मोदीपुरम चेकपोस्ट पर शनिवार को कोणार्क सहकारी समिति के तत्वावधान में दिहाड़ी मजदूरों को खाने के पैकेट वितरित किए गए।

विरेंद्र चौहान, मुकेश जैन, अतुल जैन, संजीव सिक्का, वरूण गुप्ता, राहुल सिंह, अंबुज जैन, दीपक गर्ग, मुकेश, विरेंद्र त्यागी, नितिन चौहान आदि ने मोदीपुरम चेक पोस्ट पर मजदूरों को खाने के पैकेट वितरित किए। टोल रूट ऑपरेशन डायरेक्टर पंकज चौधरी के नेतृत्व में शनिवार को दौराला व मोदीपुरम में 250 गरीबों को राशन वितरित किया गया। सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान भराला ने कहा कि पंकज चौधरी लगातार गरीबों को राशन वितरित कर रहे है। इस दौरान चेयरमैन बलराम चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, दिग्विजय नाथ शाही आदि मौजूद रहे। सुपरटेेक पामग्रीन के सदस्यों ने ब्रह्मपुरी, परतापुर, टीपीनगर, देहली गेट और शॉप्रिक्स मॉल के आसपास राहगीरों को भोजन उपलब्ध कराया। टीम में श्रीकांत शास्त्री, तरुण गर्ग, एस कुमार गोयल, राजीव, सौरभ मित्तल, संजीव शर्मा, प्रवीण कादयान, रजनीकांत और बबलू आदि ने भोजन की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन


30 हजार भूखों को बांट रहे भोजन - गरीब बेसहारा के लिए वरदान: 30 हजार जरूरतमंदों को भोजन करा रहे धार्मिक संगठन
मेरठ। लॉक डाउन के दौरान शहर के धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़ें सैकड़ों लोग प्रतिदिन 30 हजार से अधिक गरीब, बेसहारा लोगों को भोजन और खाद्य सामग्री वितरित कर रहे हैं।
छावनी भैसाली रामलीला कमेटी ने 220 बी एमपीएस के पीछे, रजबन और घंटाघर में देहली गेट इंस्पेक्टर के साथ लगभग तीन हजार लोगों को आटे के कट्टे और आलू के पैकेट वितरित किए। इस दौरान अध्यक्ष पवन गर्ग, महामंत्री गणेश अग्रवाल, विजय कुमार विज्जी, मोहन लाल गर्ग, सनी शर्मा, प्रमोद गर्ग, अनूप, नितिन बालाजी आदि रहे। असौड़ा हाउस मंदिर समिति ने पल्लवपुरम में 300 लोगों को भोजन वितरित किया। शास्त्रीनगर संयुक्त व्यापार संघ ने महामंत्री जितेंद्र अग्रवाल और थाना नौचंदी पुलिस के साथ रंगोली मंडप के पास भोजन वितरित किया। इस दौरान एसओ आशुतोष, पार्षद सतीश गर्ग, यश अग्रवाल, मुनीश शर्मा, वीरेंद्र, बिल्लू सभासद आदि लोग मौजूद रहे।

21 दिन के लिए निरंतर होगा भंडारा
जनकल्याण वेलफेयर सोसायटी ने 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान दो हलवाइयों को 500 लोगों के प्रतिदिन भोजन बनाने की जिम्मेदारी दी है। समिति अध्यक्ष दुष्यंत रोहटा ने बताया कि क्षेत्रीय लोगों से लगभग 70 हजार रुपये और बाकी पैसा समिति द्वारा एकत्रित किया गया है। समिति के 50 वालिंटियर प्रतिदिन झुग्गियों और गरीबों की बस्तियों में जाकर भोजन वितरित करेंगे। समिति में डॉ. राहुल पाराशर, संदीप पाराशर, विकास मोराल, तरुण लखवाया, सोनू गुर्जर, डा. अक्षय भारद्वाज, विकास शर्मा, अश्वनी शर्मा का अहम योगदान रहेगा। दुष्यंत रोहटा ने कहा कि जरूरतमंद लोग 9837572425, 9837636665, 8650234455, 8077732019, 9837206970 पर पारिवारिक सहायता हेतु संपर्क कर सकते हैं।

निरंकारी मिशन ने अपनाया वसुधैव कुटुंबकम् 
संत निरंकारी मिशन के अनुयायियों ने शहर में अपने घरों के आसपास रह रहे गरीब और बेसहारा लोगों को राशन वितरित किया। कंवरपाल सिंह ने कहा सर्वे भवंतु सुखिन: के सिद्धांत पर हमारा संगठन कार्य कर रहा है। भोजन वितरण में भूपेंद्र सिंह, संजय कुमार, भरत उज्ज्वल, कुलदीप कौर, विभव त्यागी आदि का योगदान रहा।

सिख समाज ने किया लंगर वितरित
शास्त्रीनगर गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहब की सेवा समिति ने शनिवार को कढ़ी चावल का लंगर वितरित किया। समिति सचिव गुरदीप सिंह ने बताया कि हर बार सिख समाज इस संकट की घड़ी में देश के साथ खड़ा है। उधर, कंकरखेड़ा गुरुद्वारा सत्संग शाहद चौकी जाट यूथ टीम ने सुबह से ही बाबा औघड़नाथ मंदिर, बेगमपुल, सिविल लाइन, कंकरखेड़ा आदि स्थानों पर देर शाम तक लंगर का वितरण किया।

डॉ. एपीजे अबुल कलाम सोसायटी ने बांटा भोजन
शहर में विभिन्न स्थानों पर डॉ. एपीजे अबुल कलाम एजूकेशनल एवं सोशल वेलफेयर सोसायटी ने गरीबों को दूध, बिस्किट, चाय आदि का वितरण किया। साथ ही खाद्य सामग्री भी बांटी। इस दौरान डॉ. गगनदीप गुप्ता, सारिका, शंकर, नितिन गुप्ता, अमित दानीखेल, हेमंत नैयर, सचिन त्यागी आदि रहे। डॉ. गगनदीप ने कहा कोई भी जरूरतमंद 8958556556 पर कॉल कर सकता हैं।

मालिकों ने नहीं दिया पैसा, भूख से परिवार परेशान
परतापुर क्षेत्र में कन्नौज, सुल्तानपुर, लखनऊ, बिहार, कानपुर, झांसी जाना था। ऐसे लोगों के लिए पुलिस प्रशासन ने खाने की व्यवस्था की। उसके बाद बाहरी लोगों को जांच के लिए सुभारती अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद सभी को गंतव्य के लिए रोडवेज बस द्वारा भेज दिया। परतापुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पावरलूम फैक्ट्रियों में काम करने वाले चंद्रभान, सुनील, राजू, चतुरभुज, विरेंद्र, राकेश कुमार आदि का कहना है कि ऐसे कठिन समय में भी फैक्टरी मालिक ने उन्हें पैसे नहीं दिए। ऐसा ही कुछ नोएडा व गाजियाबाद से आने वाले लोगों ने कहा कि लॉक डाउन होते ही पैसा लेकर ठेकेदार भाग गया। परतापुर बाईपास पर भी लोगों का बड़ी संख्या में पलायन हुआ।

कोरोना वायरस से बचाव को लेकर बांटे मास्क
रजपुरा ब्लॉक स्थित भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव नंगलाशाहु निवासी जिलाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा दिलशाद चौहान व एसओ भावनपुर संजय कुमार ने अब्दुल्लापुर हुसैनी चोक पर लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने लोगों को सैनिटाइज व मास्क का वितरण किया।

पांच क्विंटल दाल-चावल का वितरण
नौचंदी थानाक्षेत्र की रामबाग कालोनी में करीब 300 जरूरतमंद परिवारों को पांच क्विंटल दाल-चावल का वितरण किया गया। सीसीएसयू के प्रोफेसर जमाल अहमद सिद्दीकी तथा समाज सेवी रिफाकत गांधी ने एसओ नौचंदी के साथ यह राशन वितरित किया। इस दौरान तहजीब, रफत, फिरोज, बबलू, रजा और नौचंदी थाने का स्टाफ मौजूद रहा।

शिवपुरम में 35 परिवारों को किया जाएगा राशन वितरण
मलियाना शुगर मिल के पास होली चौक, शिवपुरम, माधवपुरम में रविवार को खत्ता रोड पर गोपाल शर्मा (भाजपा नेता) के द्वारा 35 परिवारों को राशन सामग्री वितरित की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने वितरित की खाद्य सामग्री
गंगानगर क्षेत्र में पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा खाद्य सामग्री वितरित की गई। गंगानगर निवासी अमोद भारद्वाज, मुकेश शर्मा, शिवम त्यागी, नवीन, सतेंद्र, विनोद, सुबोध, कौशल, विनीत ने गंगानगर क्षेत्र में तलवार पेट्रोल पंप, मामेपुर मार्ग व अन्य जगह खाद्य सामग्री वितरित की। लंबी दूरी तय कर पैदल अपने घर जा रहे लोगों को खाना खिलाया। झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों को चावल दाल वितरित किए। उधर गंगानगर पुलिस ने भी चावल व आटा मुहैया कराया।

गरीबों को राशन में खाने के पैकेट बांटे
जेडी फर्म सोसायटी के पास इरशाद के परिवार के भूखे होने की सूचना जैसे ही कंट्रोल रूम पहुंची तो अपर नगर आयुक्त श्रद्धा अपनी जेब खर्च से 4 किलो आटा 4 किलो चावल दाल तेल नमक हल्दी मसाले आदि लेकर इरशाद के परिवार के पास पहुंची। अपर नगर आयुक्त ने गरीब परिवार को राशन दिया। उधर पिछले चार दिन से लगातार शहर के गरीब मजदूरों को राशन बांट रहे कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य यूथ ब्रिगेड के सदस्यों ने शनिवार को भी फाजलपुर क्षेत्र की कई कॉलोनी में घर-घर जाकर गरीबों को राशन बांटा। राशन बांटने वालों में अनिल मौर्य भरत सिंह सैनी आदि लोग रहे। रेडक्रॉस कमेटी के आजीवन सदस्य अखिल कौशिक ने अपने घर से बने खानों के पैकेट सिविल लाइन पुलिस इंस्पेक्टर ऋषिपाल शर्मा के साथ जरूरतमंदों को बांटे। काफी लोग सड़क पर अपने घरों को सफर में जाते हुए मिले। जिन्हें लखनऊ या बाहर दूसरे क्षेत्रों में जाना था। जिनके पास भोजन नहीं था। लेकिन पुलिस ने सभी को भोजन बांटा।

मदद के लिए संगठन आगे आए, जारी किए नंबर
विनीत अग्रवाल शारदा फैंस क्लब ने गरीबों की मदद का एलान किया है। पदाधिकारियों ने बताया कि अगर किसी जरूरतमंद को किसी खाद्य सामग्री की जरूरत है तो वह सीधे क्लब के सदस्यों से संपर्क कर सकता है। ट्रस्ट के मदन लाल अरोड़ा (9837073811), कपिल मितल (9358402615), दिनेश गुप्ता (9837054700), जेपी अग्रवाल (9837033884), पंकज गोयल (9837344801), उमेश अग्रवाल (9358401827), कमल जैन (9412704773), मुकेश तनेजा (9837047147), आशीष अग्रवाल (9997295140) से संपर्क कर सकते हैं।
सैफी संघर्ष समिति ने बांटे मास्क
मेरठ। सैफी संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने कैंट स्थित रजबन में लोगों को कोरोना से बचाव की जानकारी दी गई। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी के नेतृत्व में लोगों को मास्क बांटे।
नई बस्ती के लोगों ने किया भोजन वितरित
नई बस्ती लल्लापुरा के लोगों द्वारा 50 लोगों को भोजन वितरित किया गया। इस दौरान बलराज, धीरज कुमार, विक्की, अभिषेक, कपिल, आकाश, सन्नी, साहिल आदि मौजूद रहे। वहीं, शीतल होटल द्वारा 1000 लोगों को प्रतिदिन नि:शुल्क भोजन वितरित किया जा रहा है। इसमें राहुल छाबड़ा, संजू मित्तल आदि मौजूद रहे।

आजाद समाज पार्टी ने राशन वितरित किया
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रदेखर आजाद के आह्वान पर नेता बदर अली व संजय हरित के नेतृत्व में 500 परिवार को राशन वितरित किया। पार्षद शहजाद मेवाती, उमर राईन, दानिश सैफी, इंतेजार ख्वाजा, साजिद व अन्य कार्यकर्ताओं ने 150 जरूरतमंदों को राशन वितरित किया। बदर अली ने बताया कि 500 का लक्ष्य पूरा करने के बाद एक हजार परिवारों को राशन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें