फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से फीका रहा तीज का त्योहार, घरों में ही झूला झूलीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना/सरधना/जानीखुर्द/परीक्षितगढ़/फलावदा(मेरठ)। कोरोना के कारण इस बार तीज का त्योहार फीका रहा। न पार्कों में झूले डाले गए और न ही बाजारों में भीड़ दिखाई दी। कुछ बच्चाें और महिलाओं ने घरों में ही झूले डाले। वहीं शाम को हुई बारिश के कारण भी महिलाएं घर से नहीं निकल सकीं। इस कारण बच्चों और महिलाएं मायूस नजर आएं। वहीं सरधना के बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

मवाना में शाम के समय युवाओं ने जैसे ही पंतगबाजी की बारिश आ गई। इससे युवा काफी मायूस नजर आए। वहीं जानीखुर्द के बाजार में भी कम ग्राहक बाजारों में दिखाई दिए। क्षेत्र में कहीं भी झूले नहीं दिखाई दिए। वहीं परीक्षितगढ़ नगर पंचायत व अखिल विद्या समिति के तत्वावधान में नगर के गांधारी तालाब परिसर में हर साल तीज मेले का आयोजन किया जाता था, लेकिन इस बार कोरोना के कारण आयोजन नहीं हो सका। समिति द्वारा तीज महोत्सव पर ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मधु शर्मा को तीज क्वीन चुना गया। मुकता शर्मा तीज ब्यूटी जीनियस चुनी गई। मेहंदी प्रतियोगिता में इतिका प्रथम, काजल चौधरी द्वितीय भावना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं फलावदा में भी बाजार सुनसान रहा।
घरों पर ही मनाया त्योहार
हस्तिनापुर। कोरोना के कारण कस्बे में इस बार तीज के त्योहार पर बाजार सूने रहे। महिलाओं ने घर में रहकर ही मेहंदी लगाई। शाम को पकवान आदि बनाए। कुछ महिलाओं ने आंगन में झूला डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें