फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे के पास तेज धमाका, आसपास के लोगों में फैली दहशत, जांच में जुटे पुलिस अधिकारी

Tue, 30 Jul 2019 07:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
जांच करने मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर के नगीना थाना क्षेत्र में एक मदरसे के पास तेज धमाके की आवाज होने से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और अभिसूचना इकाई की टीम ने मदरसे के अंदर पहुंचकर निरीक्षण किया, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाके के बाद दो युवकों को थैला लेकर मदरसे से निकलकर बाइक से भागते देखा गया।  

विज्ञापन


मोहल्ला विश्नोई सराय में पिरहाइयों वाली मस्जिद के मदरसे के पास मंगलवार को तेज धमाके की आवाज से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर आ गए। धमाके की आवाज के तुरंत बाद दो युवकों को थैले के साथ बाइक से भागते हुए भी देखा गया। धमाके की आवाज की सूचना मोहल्ले वासियों ने पुलिस को दी। 

सूचना पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे थाना प्रभारी ने मदरसे में पहुंचकर निरीक्षण किया, लेकिन वहां कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। सीओ महेश कुमार व बिजनौर से एलआईयू की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पिरहाइयों वाली इस मस्जिद में सुधानिया मदरसे के नाम से एक मदरसा भी चल रहा है। इसमें बच्चे भी पढ़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मदरसे में मौजूद हाफिज मो. आदिल व हाफिज मो. तहसीन और मौलाना सलीम ने बताया कि धमाके की आवाज उन्होंने भी सुनी है, लेकिन धमाका कहां हुआ उन्हें नहीं पता। आसपास रहने वाले मोहल्लेवासियों ने बताया कि मदरसे के पास तेज धमाका हुआ। बाद में मदरसे से निकलकर दो युवकों को थैला लेकर बाइक से भागते देखा गया। बाइक से भागने वाले युवक कोतवाली देहात क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। पुलिस इस संबंध में मदरसे की देख रेख करने वाले मौलाना सलीम से पूछताछ कर रही है। पुलिस व अभिसूचना इकाई की टीम मामले की जांच में लगी है। 

सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद महेश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की गहनता पूर्वक जांच की। उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचा जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें