सरधना। नगर के मोहल्ला गोमतीनगर निवासी जमील हत्याकांड का डेढ़ माह बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस पीड़ित परिवार को केवल आश्वासन दे रही है। सोमवार को भी मृतक जमील के परिजनों ने मेरठ में डीआईजी से मिले। उन्होंने हत्याकांड के खुलासे की मांग की है। डीआईजी ने थाना पुलिस को जल्द हत्याकांड के खुलासे के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
डेढ़ माह पहले जमील किसी काम से घर से बाहर गया था। लेकिन वह देर रात तक भी अपने घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसे रिश्तेदारी व आसपास काफी तलाश किया था। तीन दिन बाद सात अक्तूबर को तहसील रोड पर रजबहे के पास एक खाली प्लाॅट में जमील का शव पड़ा मिला था। परिजनों ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। लेकिन अभी तक पुलिस खुलासा तो दूर आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई है।