फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कुत्ते को मारकर रस्सी से बांध सड़क पर घसीटा

विज्ञापन
कुत्ते को मारकर रस्सी को बांधकर घसीटने का वीडियो। स्रोत : वीडियो - फोटो : mrt
विज्ञापन
कंकरखेड़ा (मेरठ)। थाना क्षेत्र की नई गोविंदपुरी निवासी एक युवक द्वारा कुत्ते को बांधकर घसीटने व ईंट से कुचलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि रविवार को सोशल मीडिया पर एक कुत्ते के पैर में रस्सी बांधकर घसीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आरोपी कुत्ते को रस्सी से बांधकर घसीटता हुआ दिखाई दे रहा है। कुछ युवकों ने आरोपी की हरकतों का विरोध किया। इस पर आरोपी राहगीरों से गाली गलौज रोज कर रहा है। वायरल वीडियो में कुत्तों का झुंड राहगीरों को काटकर घायल कर रहा हैं। कुछ युवकों ने आरोपी युवक की हरकतों का विरोध किया। इस पर आरोपी ने लोगों से गाली गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया। रविवार को मारपीट व अभद्रता करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच में लग गई। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी चांद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें