फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकौती चीनी मिल की क्षमता बढ़ाने की मांग लेकर मिल के एमडी से मिला किसानों का प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
सकौती चीनी मिल की क्षमता बढ़ाने की मांग लेकर मिल के एमडी से मिला किसानों का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

दौराला। सकौती चीनी मिल की पेराई क्षमता कम होने के कारण दूसरी चीनी मिलों में क्षेत्र के किसान गन्ना डालने को मजबूर हैं। इसे लेकर बुधवार को किसानों का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में आईपीएल चीनी मिल के एमडी से मिला और ज्ञापन देकर विभिन्न मांग रखी।
विज्ञापन

किसान प्रेमचंद शर्मा, महिपाल सिंह तोमर, कारी शाहिद, मनीष चौधरी, रामवीर राणा आदि बुधवार को दिल्ली स्थित आईपीएल चीनी मिल के एमडी से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एमडी से मुलाकात करते हुए ज्ञापन सौंपा। बताया कि चीनी मिल में काफी समस्याएं हैं, जिनसे किसानों को जूझना पड़ रहा है। किसी किसान को कई पर्चियां एक साथ दे दी जाती हैं और किसी किसान को कई-कई हफ्ते तक पर्ची नहीं मिल पाती, जिस कारण वह समय से चीनी मिल में गन्ना नहीं डाल पाता। मिल के पास वाली जमीन के ज्यादा रेट मांगने के कारण फैक्ट्री का विस्तार नहीं हो पा रहा है, जिससे फैक्ट्री विस्तार में बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो रही है। साथ ही उन्होंने मिल की क्षमता बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें