फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी सर्दी से राहत के आसार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में अभी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। सर्द हवा ठिठुरन कम नहीं होने दे रही है। वहीं, रात का तापमान गिरकर 4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
विज्ञापन

जनवरी में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। इसके चलते धूप भी बेसअर हो रही है। पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी के कारण अभी राहत के आसार नहीं हैं। शाम होते ही हाड़ कंपा देने वाली ठंड और बढ़ जाती है। एक पखवाडे़ से ठंड लगातार बढ़ रही है। जनवरी में दूसरी बार मंगलवार की रात सबसे सर्द रही है। हवा की गति दिन में 6 से 8 किमी प्रतिघंटा रही। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री व रात का न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। एक दिन पहले की अपेक्षा रात के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आगामी तीन दिन तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश में तापमान सामान्य से कम बना रहेगा। अगले दो दिन पाला पड़ने के आसार हैं। वहीं, सुबह में कोहरा छा सकता है।
जनवरी में दूसरी बार सबसे सर्द रात
आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष के अनुसार सर्दी बढ़ रही है। बीती एक जनवरी की रात न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अब बीती मंगलवार रात चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। यह सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। आने वाले दिनों में मौसम और भी ठंडा रहेगा।
विज्ञापन

फिर 300 के पार पहुंचा एक्यूआई
मौसम में बदलाव के बीच एक्यूआई फिर बढ़ गया। यह बुधवार को 309 पहुंच गया। वहीं, गाजियाबाद का 390 व बागपत का 314 रहा। हवा की गति धीमी होने और दिन में धुंध छाने से हवा और खराब होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें