फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज वारदात: मेरठ के जंगल में पेड़ पर लटका मिला गाजियाबाद के युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 02 Aug 2021 11:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

गाजियाबाद के युवक का शव शोभापुर के जंगल में पेड़ पर लटका मिला। इससे इलाके में  दहशत फैल गई । पुलिस जांच जुटी हुई है। 
विज्ञापन
युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना कविनगर गाजियाबाद निवासी एक युवक का शोभापुर के जंगल में पेड़ पर लटका शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


शोभापुर निवासी अभिषेक ने मृतक की पहचान थाना कविनगर गाजियाबाद के मोहल्ला चरण विहार निवासी रामवीर के रूप में की। अभिषेक ने बताया कि रामवीर उनका रिश्तेदार है। वह दस दिन पूर्व यहां उपचार कराने के लिए उनके यहां गोलाबढ़ आए थे। बीमारी के चलते वह काफी परेशान था। वह दो दिन से लापता भी थे। उन्होंने थाने में उनकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। 

वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को फोन पर सूचना देकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टयता मामला आत्महत्या का लग रहा है। इस संबंध में अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें