फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ में लूट की वारदात, बदमाशों ने युवक से लूटे सवा लाख रुपये, विरोध करने पर मारी गोली

Sat, 03 Dec 2022 09:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut Crime News : मेरठ में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने एक युवक से सवा लाख रुपये लूट लिए। वहीं विरोध करने पर युवक के पैर में गोली मार दी।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद के दौराला में एक युवक से बदमाशों ने सवा लाख रुपये लूट लिए। बताया गया कि हाईवे स्थित एक अस्पताल के पास बदमाशों ने देवबंद के गांव लगपुरा निवासी युवक जाने आलम से लूट की वारदात को अंजाम दिया है। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके पैर में गोली भी मार दी। लेकिन युवक ने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी और देवबंद स्थित सरकारी अस्पताल में पहुंच गया।

विज्ञापन


अस्पताल कर्मियों ने पुलिस को जानकारी दी तो मामला दौराला थाना क्षेत्र का निकला। जिस पर दौराला पुलिस ने युवक को दिनभर साथ लेकर हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है। पुलिस का मानना है कि युवक के स्वयं गोली लगी है।

देवबंद के गांव लगपुरा निवासी जाने आलम पुत्र अहसान शुक्रवार को दिल्ली में अपने मामा महबूब के यहां गया था। जाने आलम ने बताया कि वह मामा से पांच लाख की नकदी लेकर लौट रहा था। टोल पार करने के बाद एक अस्पताल के सामने बदमाशों ने उसे रोक लिया और एक लाख 26 हजार की नकदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके पैर में गोली मार दी। पीड़ित बिना पुलिस को सूचना दिए देवबंद पहुंच गया। जबकि दौराला थाने के अलावा सकौती चौकी, खतौली थाना, मुजफ्फरनगर थाना भी बीच में था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: याकूब पर शिकंजा: पुलिस ने बढ़ाई पूर्व मंत्री की मुश्किलें, बेटा जेल में ले रहा मौज, चौंका देंगे अंदर के राज

विज्ञापन

देवबंद सरकारी अस्पताल में जाने आलम भर्ती हुआ तो अस्पताल कर्मियों ने देवबंद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और घटना दौराला की बताई। शनिवार को जाने आलम दौराला पहुंचा और जानकारी दी। पुलिस ने जाने आलम को साथ लेकर टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाली। साथ ही हाईवे पर मेरठ तक कैमरों की फुटेज को खंगाला गया।

यह भी पढ़ें: खतौली का दंगल: पूर्व मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पढ़ा मुस्लिमों का मन, बोले-बिना भेदभाव विकास कर रही भाजपा

पुलिस का कहना है कि युवक बार-बार बयान बदलता रहा। बाकी पैसों के बारे में पूछा तो युवक ने बताया कि बाकी के पैसे उसने अपने भाई को दे दिए थे। थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी का कहना है कि युवक झूठ बोल रहा है। सीसीटीवी कैमरों में भी ऐसा कुछ दिखाई नहीं दिया। कार चलाने के दौरान युवक के स्वयं पैर में गोली लगी होगी। जिस कारण उसने पुलिस को सूचना नहीं दी। मामले की जांच की जा रही है। बताया कि पीड़ित ने इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें