फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती ने फाइनेंस कंपनी से की 17.59 रुपये लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कोटेक महिंद्रा प्राइम लिमिटेड का एजेंट बनकर दंपती ने कंपनी से 17.59 लाख रुपये की ठगी कर ली। तीन कार फाइनेंस कराई, लेकिन की बंधक नहीं बनाई। कंपनी की टीम रकम मांगने जाती है तो आरोप है उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी जाती है।
विज्ञापन

कंपनी के प्रबंधक शशांक मिश्रा ने एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि अप्रैल 2024 में शशि शर्मा ने उनसे संपर्क किया कि वह कंपनी की डायरेक्ट मार्केटिंग एजेंट के रुप में काम करना चाहती हैं। इसका अनुभव उन्हें है। 12 अप्रैल 2024 को उनसे कार फाइनेंस और प्रयोग की गई कार के डीलर के रुप में एक लिखित समझौता किया गया। आरोप है कि शशि शर्मा ने तीन कार कंपनी से फाइनेंस कराई, लेकिन इन्हें कंपनी का बंधक नहीं बनाया। इससे कंपनी को 17.59 लाख रुपये का नुकसान हुआ। अब कंपनी की टीम शशि शर्मा से रुपये मांगने जाती है तो वह अपने पति अमन शर्मा के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए धमकी देते हैं। दंपती ने मिलकर कंपनी के 17.59 लाख रुपये ठग लिए। एसएसपी ने सिविल लाइन पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें