फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में गुल हुई शहर की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश में गुल हुई शहर की बिजली
विज्ञापन

मेरठ। बारिश के कारण जगह-जगह फाल्ट होने से एक दर्जन से ज्यादा बिजलीघर क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित रही। बारिश बंद होने के बाद ही बड़े फाल्ट ठीक हो सके। इसके बाद ही बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी। हालांकि बारिश के बीच भी लाइन स्टाफ फाल्ट ढूंढने और उन्हें ठीक करने में लगे रहे।
मंगलवाद रात करीब 11 बजे बारिश शुरू हुई जो बुधवार को भी होती रही। बारिश के चलते लिसाड़ी गेट, विकासपुरी, हापुड़ रोड, पुराना आरटीओ, रोहटा रोड, पल्लवपुरम फेज वन और पल्लवपुरम फेज-2, सेंट लुक्स, काजीपुर, मेडिकल, जागृति विहार, शास्त्रीनगर, पुरानी मोहनपुरी, रेलवे रोड, टाउन हाल, लेडीज पार्क, एमईएस, ललसाना, अम्हैडा, बेगमपुल आदि बिजलीघर क्षेत्रों की लाइन में ब्रेकडाउन होने से आपूर्ति प्रभावित रही। बारिश की वजह से बड़े फाल्ट अटैंड करने में देरी हुई। हालांकि लाइन स्टाफ बारिश में भी पेट्रोलिंग कर फाल्ट ढूंढने में लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी भी बिजली आपूर्ति की निगरानी करते रहे। बारिश के बाद अधिकतर फाल्ट ठीक कर बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई। खैरनगर निवासी साबिर नवाज बरनी और रेलवे रोड निवासी राहुल नेहरा ने बताया कि हल्की बारिश में ही बिजली गुल हो जाती है। बारिश बंद होने के बाद ही आपूर्ति सामान्य हो पाती है। अधीक्षण अभियंता शहर विजयपाल ने बताया कि बारिश के चलते बिजलीघरों की लाइन ट्रिप कर जाती है। इसके चलते ही आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें