फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अहिंसा परमो धर्म के जयघोष से गुंजायमान हुआ शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। अहिंसा के अवतार भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव सोमवार को मेरठ के समस्त 15 जैन मंदिरों में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जियो और जीने दो के संदेश के साथ पूरा शहर धर्ममय नजर आया। मुख्य आयोजन तीरगरान, असौड़ा हाउस और सदर क्षेत्रों में रहे, जहां भव्य रथयात्राओं ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


तीरगरान स्थित दिगंबर जैन मंदिर से भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में एक विशाल रथयात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों बजाजा, सराफा और कबाड़ी बाजार से होती हुई महावीर जयंती भवन, शारदा रोड पर संपन्न हुई। मार्ग में भक्तों ने जगह-जगह भगवान की आरती उतारी और पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

रथयात्रा के आकर्षण का केंद्र सबसे आगे चल रहे पांच जैन धर्म के ध्वज और अहिंसा परमो धर्म के बैनर थे। तीन बैंड बाजों और नपीरी ताशों की गूंज ने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। भक्तों द्वारा मार्ग में फल, नाश्ता और जल का वितरण किया गया। युवा फेडरेशन के श्रावकों ने भजनों और नृत्य के माध्यम से यात्रा की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर आचार्य विमर्श सागर जी ने संदेश दिया कि भगवान महावीर ने अहिंसा और जीव दया का मार्ग दिखाया। उन्होंने दुखों के अंत के लिए इच्छाओं के त्याग और मोक्ष मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। आयोजन में सुरेश जैन ऋतुराज, अनिल जैन, हंस कुमार जैन, प्रमोद जैन, सुनील जैन और विनोद जैन प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन




असौड़ा हाउस: स्वर्ण रथ पर विराजे प्रभु, बैंड की धुनों ने बांधा समां

श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर, असौड़ा हाउस में महोत्सव का शुभारंभ श्रीजी के अभिषेक और शांतिधारा से हुआ। अतुल जैन परिवार को स्वर्ण झारी से शांतिधारा और भगवान महावीर पर प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य मिला। रचित जैन ने बताया कि रथयात्रा के लिए बोलियां लगाई गईं जिसमें पूनम चंद जैन और सविता जैन परिवार को भगवान को स्वर्ण रथ पर बिठाने और ख्वासी बनने का अवसर मिला। हेमंत जैन और मयंक जैन परिवार सारथी बने, जबकि डॉ. कुमार गौरव को कुबेर बनने का सौभाग्य मिला।

ईशान इंद्र और सनत इंद्र के रूप में अतुल जैन और शांतिनाथ युवा संघ के शौर्य, नमन, सक्षम, हर्षित, आर्जव, सम्वेग, सार्थक आदि ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि श्री अमित अग्रवाल ने पूरी यात्रा में पदयात्रा कर धर्म लाभ लिया। कचहरी रोड स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर पर रथयात्रा का भव्य स्वागत किया गया।



सदर और दिल्ली रोड पर उमड़ा जनसैलाब

सदर दुर्गाबाड़ी स्थित दिगंबर जैन मंदिर से निकली रथयात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु नंगे पांव श्रद्धा के साथ चले। यह यात्रा चौक बाजार, आबूलेन, आर्य समाज मंदिर, गंज बाजार, मंडी, ढोलकी मोहल्ला और सदर सराफा बाजार होते हुए वापस मंदिर पहुंची। आयोजन को सफल बनाने में मृदुल, निकुंज, सचिन, सुनील, रिशु और सुनित का विशेष सहयोग रहा।

वहीं, दिल्ली रोड स्थित अरुणम कॉलोनी में महावीर भगवान के अभिषेक का सौभाग्य मुकुल जैन को और शांतिधारा का सौभाग्य अनमोल जैन को मिला। इस दौरान प्रतीक जैन, अयूष जैन, मनोज, मुकेश जैन, महिमा जैन, नीरज, प्रीति और मनीषा उपस्थित रहे। साकेत और फूलबाग कॉलोनी के मंदिरों में भी विशेष अनुष्ठान हुए।



प्रभात फेरियां और मोहल्लों में उत्साह

कालिंदी मंदिर: महिलाओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई जो ज्वाला नगर, गुप्ता कॉलोनी, नंदन नगर और संत विहार से होकर गुजरी। उमेश जैन, संजय जैन, हंस जैन और अरुण जैन कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कंकरखेड़ा मंदिर: यहां भगवान को बाल रूप में पालना झुलाया गया। सुबह अभिषेक और शांतिधारा का सौभाग्य डीके जैन, नवीन जैन और विकास जैन को मिला। शाम को जैन महिला जागृति द्वारा भजन और नृत्य के कार्यक्रम आयोजित किए गए। अर्चना जैन, रेणु जैन, राजीव, बोबी और देवेंद्र जैन ने व्यवस्था संभाली।

शास्त्री नगर: सेक्टर-2 स्थित पारसनाथ पंचायती मंदिर में प्रभात फेरी निकाली गई। शांतिधारा का सौभाग्य विनोद जैन और गौरव जैन को मिला। राकेश जैन, सुधीर जैन, शशि भूषण जैन, उत्कर्ष जैन और नीरज ने विधान संपन्न कराया।

थापरनगर: दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित पूजन विधान में दिनेश चंद जैन, संजय जैन, अजय जैन और राजू आदि उपस्थित रहे।



सेवा और शांति का संदेश

फूलबाग कॉलोनी स्थित श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर के बाहर 121 किलो देसी घी के हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। इसका शुभारंभ पार्षद रेखा सिंह और पूर्व पार्षद नीरज सिंह ने किया। इसमें जैन मिलन मेरठ महान और महिला ज्योति के सदस्यों का सहयोग रहा। साकेत मंदिर में भगवान के अभिषेक और शांतिधारा के बाद वर्धमान स्रोत का पाठ किया गया। विशाल जैन ने बताया कि करीब 250 श्रद्धालुओं ने विश्व शांति हेतु अर्घ्य समर्पित किए। दिनेश कुमार जैन द्वारा भोजन व्यवस्था कराई गई। कार्यक्रम में योगेश जैन, सुनील जैन, डॉ. एनके जैन, शरद जैन और विनीत जैन ने सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें