फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अदीब को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे सौरभ

विज्ञापन
अलेक्जेंडर क्लब में चल रहे बिलियडर्स टूर्नामेंट में शाट लगाते ​खिलाड़ी सौरभ चौधरी। ......... सं - फोटो : samvad
विज्ञापन
अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में चल रहे बिलियर्ड्स टूर्नामेंट में सोमवार को क्वार्टर फाइनल व लीग मैच खेले गए। इसमें पहले क्वार्टर फाइनल मैच में सौरभ चौधरी ने अदीब को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। मंगलवार सुबह दस बजे दूसरा क्वार्टर फाइनल और इसके बाद सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को पहला मुकाबला स्पर्श रस्तोगी और तालिब के बीच खेला गया। इसमें स्पर्श ने 82-01, 52-16 के स्कोर से तालिब को हराया। उन्होंने 22 का एक ब्रेक भी लगाया। दूसरा मुकाबला सौरभ चौधरी और दानिश के बीच खेला गया। इसमें सौरभ ने दानिश को 58-21, 67-10 से हराया। साथ ही 32 का एक ब्रेक भी लगाया। तीसरा मैच मनोज सिंह और विकास यादव के बीच हुआ। इसमें मनोज सिंह ने 62-31, 62-08 से विकास को हराया। मनोज ने 51 का ब्रेक लगाया।
चौथा मैच प्रतीक और समीर के बीच हुआ। इसमें प्रतीक ने 57-43, 69-50 के स्कोर से मुकाबला जीता। इसके बाद पहला क्वार्टर फाइनल मैच सौरभ चौधरी और अदीब के बीच हुआ। इसमें सौरभ चौधरी ने 61-36, 60-35, 62-33 के स्कोर से अदीब को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता में मंगलवार को दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच सुबह दस बजे से होगा। इसके बाद दोनों सेमीफाइनल मैच और फाइनल मैच खेले जाएंगे। इस मौके पर आयोजन सचिव आनंद अरोड़ा, संजय गर्ग, अंशुल अग्रवाल, सुरेश जैन, अशोक सचदेवा, अमन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें