फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिविर में बच्चों को नंदीश्वर द्वीप का महत्व बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ के तत्वावधान में रविवार को महावीर जयंती भवन में रविवार पूजन प्रक्षाल शिविर सौरभ जैन सराफ के संयोजन में लगाया गया। शिविर में 60 से अधिक बालक एवं बालिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में देवेंद्र जैन ने बताया कि बच्चों को नंदीश्वर द्वीप के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व की जानकारी दी गई। सौरभ जैन ने बताया कि मध्यलोक का आठवां द्वीप नंदीश्वर द्वीप है। यहां चारों दिशाओं में 52 पर्वतों पर 52 जिनालय विराजमान हैं। इनमें अरिहंत भगवान की प्रतिमाएं स्थापित हैं। कार्तिक, फाल्गुन और आषाढ़ माह के अंतिम आठ दिनों में यहां विशेष पूजन किया जाता है।
विज्ञापन

शिविर में विनोद जैन एवं अतुल जैन ने बच्चों से प्रक्षाल की सभी क्रियाएं संपन्न कराईं। वहीं गौरव जैन, राहुल जैन और अमन जैन ने बच्चों को पूजन विधि का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में प्रथम अभिषेक एवं शांतिधारा का सौभाग्य अशोक जैन एवं अनीता जैन देवपुरी परिवार को प्राप्त हुआ। इसके बाद सभी बच्चों को पुरस्कार गौरव जैन, रेशु जैन देवपुरी द्वारा वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें