यह मामला उस वक्त का है जब हजारों लोग ईदुल फितर की नमाज अदा कर रहे थे। नमाज के दौरान लोगों में अफरा-तफरी मच गई और सब भाग खड़े हुए। जानिए ऐसा क्या हुआ।
बागपत जिले के बड़ौत शहर में सोमवार सुबह ईदुल फितर की नमाज अदा की जा रही थी कि उसी दौरान सांड और अन्य आवारा पशु नमाजियों में घुस गए। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर तैनात पुलिस अफसरों ने किसी तरह सांड को भगाया।