फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवन हुआ ध्वस्त, पढ़ने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं विद्यार्थी

Sun, 13 Jul 2025 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
गजरौला शिव में डेढ़ साल से टूटा पड़ा कम्पोजिट कन्या स्कूल का भवन। संवाद
विज्ञापन
गजरौला शिव। विद्यालय के जर्जर भवन के ध्वस्त होने के डेढ़ साल बाद भी बेसिक शिक्षा विभाग अध्यनरत विद्यार्थियों को भवन उपलब्ध नहीं करा पाया। बच्चे पहले कृषि विभाग के भवन में पढ़ाई कर रहे थे, अब राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में कक्षाएं संचालित हो रही है। अब जीजीआईसी की प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को उनके कॉलेज से दूसरी जगह शिफ्ट करने या कक्षाएं संचालित करने की आला अधिकारियों से अनुमति लाने के संबंध में बीईओ मोहम्मदपुर देवमल को पत्र लिखा। ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल की ग्राम पंचायत गजरौला शिव में स्थित कंपोजिट विद्यालय का संपूर्ण भवन जर्जर-जर्जर हो गया था। विभाग ने जर्जर भवन के नीलामी उपरांत ध्वस्त किया। इसके बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विद्यालय को संचालित कराया गया।
विज्ञापन

ऐसे हुआ विद्यालय शिफ्ट : विद्यालय ध्वस्तीकरण के बाद पहले स्कूल के विद्यार्थियों को गजरौला अचपल के प्राइमरी विद्यालय में शिफ्ट किया। उसके बाद विद्यालय को राजकीय कृषि निवेश भंडार गृह के ऊपरी मंजिल में शिफ्ट किया था। भंडार में टूटी खिड़कियों पर कपड़ा, पानी बांधकर बच्चों को पढ़ाया जा रहा था। यह खबर प्रकाशित होने के बाद स्कूल को वहां हटाकर गजरौला अचपल स्थित जीजीआईसी में शिफ्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें