फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रक में जा घुसी दूल्हा-दुल्हन की कार, मची चीख- पुकार, कई की हालत गंभीर

Fri, 22 Nov 2019 11:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
हादसे में कई घायल और क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दौराला कस्बे के सामने दिल्ली से शादी करके लौट रहे दूल्हे की कार बेकाबू होकर आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। इसके बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। वहीं, हादसे के बाद बरातियों में हड़कंप मच गया। चीख पुकार सुनकर वहां पहुंचे लोगों ने टोल एंबुलेंस को जानकारी दी। इस पर टोल एंबुलेंस से घायलों को मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दिल्ली-मेरठ हाईवे पर हादसा, बच्चे समेत तीन की मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल

मुजफ्फरनगर की गांधी कॉलोनी निवासी अभिषेक की शादी दिल्ली में तय हुई थी। वह बुधवार रात में बरात लेकर दिल्ली गया था। वहां से गुरुवार सुबह करीब आठ बजे दुल्हन को लेकर मुजफ्फरनगर लौट रहा था। बताया कि इसी दौरान कार चालक को नींद आ गई थी। इससे बेकाबू कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। दुर्घटना के बाद बरातियों में चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मौके पर एकत्र लोगों ने किसी तरह दूल्हा-दुल्हन, दोस्त अनुज शर्मा और शुभम को गंभीर हालत में गाड़ी से बाहर निकाला। टोल एंबुलेंस की सहायता से घायलों को मोदीपुरम स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर: दुर्घटनाओं में दो की मौत, नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, युवक ने क्रेन से टकराकर दम तोड़ा

बताया गया कि दुल्हन की हालत में सुधार है, लेकिन बाकी तीनों घायलों की हालत गंभीर बताई है। हादसे में कार आगे की तरफ से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, दौराला थाना पुलिस का कहना है कि अभी इस संबंध में तहरीर नहीं मिली है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें