वहीं इस मामले में अन्य लोगों ने एसओ पर अभद्रता और धमकी देने का आरोप लगाकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है। संजय कुमार परतापुर के सोहरका में हुए दोहरे हत्याकांड में एसआई रहते हुए निलंबित हुए थे। उसके बाद संजय कुमार को एक सत्ताधारी नेता के इशारे पर भावनपुर थाने का चार्ज मिल गया।
रात के 12 बजे मानपुर गांव में दबिश दे रहा था। दीवार पर चढ़ा हुआ था तभी किसी की कॉल आ गई। मैंने कॉल काट दी, उसके बाद भी कॉल की। इस बीच बदमाश भागने लगे तो मैंने बदमाशों को गाली दी थी, हो सकता है कि कॉल रिसीव होकर प्रधान ने गलत समझा हो।
- संजय कुमार, एसओ भावनपुर
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/