मवाना। मुबारिक रोड पर राजा (24) बृहस्पतिवार की देर रात घर में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुबारिकपुर रोड स्थित होली का चक्कर के पास बृहस्पतिवार रात 11 बजे राजा घर के अंदर ही कमरे में पंखे से लटका मिला। राजा पानी सप्लाई का काम करता था। उसके पिता विजय पेंटिंग का काम करते हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए। सीओ संजय जायसवाल का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। घर में राजा और उसका पिता ही रहता है। राजा अविवाहित था।