गांव खेडी मनिहार में घर में हुई चोरी के मामले में थाना प्रभारी पीडित से जानकारी करते हुए। (मवान
मवाना। गांव खेड़ी मनिहार में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने एक मकान से नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़ित ने तहरीर दी है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
गांव खेड़ी मनिहार निवासी योगेश कुमार राणा ने तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार रात वह और उसकी मां नीचे मकान में सोए हुए थे। जबकि पुत्र मकान के ऊपर बने हिस्से में सोया हुआ था। नौकर भी मकान में ही सोया हुआ था। रात में किसी समय घर में सेफ में रखे डेढ़ लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोर चोरी कर ले गए। चोरी का पता शुक्रवार सुबह जगने पर चला। सेफ खुली हुई थी और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वहीं चोरी के मामले में नौकर पर संदेह व्यक्त किया गया है। सीओ संजय जायसवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और कार्रवाई शुरू कर दी है।